More
    HomeNationalकान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते, BJP ने...

    कान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते, BJP ने जारी किया आरोप पत्र

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में आगामी दो महीने में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले ही सियासत गरमा गई है। BJP ने Arvind Kejriwal पर किया हमला।

    एक तरफ आम आदमी पार्टी वोटर्स को लुभाने के लिए एक के बाद एक घोषणाएं कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने आप सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रवीण खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आप सरकार पर आरोप लगाए।

    यमुना झागदार और जहरीली हो गई है- अनुराग ठाकुर

    बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आप सरकार के पुराने वादों को याद दिलाते हुए कई सवाल खड़े किए। बीजेपी सांसद ने कहा कि आप सरकार ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह इतनी बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है। मुझे याद है कि साल 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे। केजरीवाल ने पिछले 10 साल में यमुना की सफाई नहीं करवा पाए हैं।

    यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते- अनुराग ठाकुर

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि यमुना जी को अब इतना प्रदूषित कर दिया गया है कि अब यहां पर पर्व मनाना भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या यमुना साफ हो गई। बीजेपी सांसद ने कहा कि कान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते। बीजेपी सांसद ने कहा कि वायु प्रदूषण और खराब सीवेज सिस्टम के कारण दिल्ली गैस चैंबर में बदल गई है। इससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां हो रही है। पानी प्रदूषित है। अब समय आ गया है कि दिल्ली को बचाया जाए और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए।

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this