More
    HomeNationalDelhi BJP Manifesto: KG से PG तक फ्री एजुकेशन, युवाओं को 15...

    Delhi BJP Manifesto: KG से PG तक फ्री एजुकेशन, युवाओं को 15 हजार रुपये; जानें बीजेपी के संकल्प पत्र-2 में किसे क्या-क्या मिलेगा?

    Published on

    spot_img

    Delhi BJP Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संकल्प पत्र पार्ट टू का जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र दिल्ली को विकसित करने वाला है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि इस बार दिल्ली में हमारी पार्टी की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद बीजेपी जनता को हर सुविधा उपलब्ध कराएगी। केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में दलालों (मिडिल मैन) को खत्म कर दिया है।

    अपने इस घोषणा पत्र में बीजेपी ने वादा किया है कि अगर पार्टी दिल्ली में सत्ता में आती है तो घरेलू सहायकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। दिल्ली में सत्ता में आने पर बीजेपी यूपीएससी और राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को 15,000 रुपये की सहायता देगी। बिना किसी बहाने या आरोप, पड़ोसी राज्य, एमसीडी, एनडीएमसी और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। आप सरकार द्वारा दिल्ली में किये कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए एसआईटी का गठन किया जायेगा। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने दलालों को खत्म कर दिया है।

    DBT के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। भ्रष्टाचार के प्रति मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। हमारी सरकार बनने पर हम स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं का हल करेंगे। दिल्ली वालों को बेहतर आज और बेहतर कल देने का प्रयास करेंगे।

    इससे पहले संकल्प पत्र पार्ट वन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें दिल्ली की जनता को लुभाने की हर संभव कोशिश की गई है। आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की काट के लिए बीजेपी ने भी महिलाओं के लिए कैश बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो महिला समृद्धि के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 21000 रुपये दिए जाएंगे, और 6 Nutrition किट भी दिए जाएंगे । दिल्ली में भी 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज से जुड़ी आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। इसके अलावा 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। एलपीजी सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दिवाली पर एक-एक सिलिंडर मुफ्त भी दिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में दावा किया कि अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गियों में 5 रुपये में खाना खिलाया जाएगा। 60 से 70 साल के बुजुर्गों को हर महीने 2500 रुपये पेंशन दी जाएगी। जो बुजुर्ग 70 वर्ष से ऊपर के हैं उन्हें 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। पार्टी ने वादा किया है कि दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली, पानी जैसी जो योजनाएं फिलहाल लागू हैं, उसे जारी रखा जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र आने के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बयान दिया कि, भाजपा के मेनिफेस्टो यहां-वहां से लिया हुआ है।

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...