More
    HomeNational"दिल्ली में बीजेपी चला रही है ऑपरेशन लोटस...", Arvind Kejriwal ने...

    “दिल्ली में बीजेपी चला रही है ऑपरेशन लोटस…”, Arvind Kejriwal ने किया बड़ा दावा

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले दिल्ली में सरगर्मी तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया है।

    रविवार को Arvind Kejriwal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर आरोप लगया। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में “ऑपरेशन लोटस” चलाने का प्लान कर रही है। ऑपरेशन लोटस के तहत ही मतदाता सूची में छेड़छाड़ किया जा रहा है। आप प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए 15 दिसंबर से ऑपरेशन लोटस चला रही है।

    बीजेपी मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है- Arvind Kejriwal

    रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उनके पास न तो मुख्यमंत्री पद का चेहरा है, न कोई विजन है और न ही भरोसेमंद उम्मीदवार हैं। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी अब धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है।

    15 दिसंबर से शुरू हुआ ऑपरेशन लोटस- Arvind Kejriwal

    केजरीवाल ने दावा किया कि उनके न्यू दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 दिसंबर से ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों में 5,000 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन दिए गए है। वहीं, 7,500 नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भी आवेदन दिए गए हैं। इस तरह से 12 फीसदी वोटों में हेरफेर की जा रही है।

    आप सुप्रिमों ने यह भी आरोप लगाया कि शाहदरा में बीजेपी ने 11,800 वोटों को हटाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद इसे रोका गया। केजरीवाल ने बताया कि 29 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने सारांश संशोधन के दौरान न्यू दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक लाख नए मतदाता जोड़े गए थे। हालांकि, बीजेपी ने इन मतों में से 12 फीसदी को लेकर असमानताएं होने का आरोप लगाया था। जिससे चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है।

    संजय सिंह की पत्नी का वोटर लिस्ट से हटाया नाम- Arvind Kejriwal

    इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने आप सांसद संजय सिंह की पत्नी का वोट हटाने के लिए आवेदन दिया था। संजय सिंह का परिवार न्यू दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में ही रहता है। केजरीवाल ने चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ERO) से अपील करते हुए कहा कि वे 2 या 4 फीसदी से अधिक वोटों की छटाई और जोड़ाई की जांच करें। चुनाव पंजीकरण अधिकारी कानून के तहत काम करें। ताकि उनपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं आए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि याद रखें, आपके हस्ताक्षर इन फाइलों पर सालों तक रहेंगे। कोई गलत काम न करें, वरना आपको जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

    बीजेपी वोटर्स को दे रही है रिश्वत- आतिशी

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी बीजेपी पर नई दिल्ली क्षेत्र में मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2024 से पहले होने वाले हैं। इस विवाद से दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...