More
    HomeNationalArvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किल, महिला सम्मान योजना की होगी जांच

    Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किल, महिला सम्मान योजना की होगी जांच

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले Arvind Kejriwal मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है।

    Arvind Kejriwal ने कहा था कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना देगी। आम आदमी पार्टी की यह घोषणा विवादों में घिर गई है।

    LG ने दिया जांच के आदेश

    दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शनिवार को मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर जांच करने का आदेश दिया है। एली ने कहा कि योजना के नाम पर गैर सरकारी लोगों के माध्यम से जनता का निजी डेटा इकट्ठा की जा रही है। इसकी जांच करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।

    बीजेपी मिहला सम्मान योजना योजना रोकना चाहती है- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में महिला सम्मान योजना रोकना चाहती है। माना जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में महिला सम्मान योजना रोकना चाहती है। इसके अलावा आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एलजी वी के सक्सेना के प्रधान सचिव ने पंजाब से कैश ट्रांसफर के आरोपों की भी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर बॉर्डर पर वाहनों की जांच करें और मुख्य सचिव, चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के घर पर पंजाब सरकार के खुफिया कर्मचारियों की मौजूदगी के आरोपों की भी जांच करने के निर्देश दिया है। पुलिस कमिश्नर से 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

    यह आदेश एलजी ऑफिस से नहीं, अमित शाह के ऑफिस से आया है- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal ने कहा है कि भाजपा महिला सम्मान योजना से बौखला गई है। यह आदेश एलजी ऑफिस से नहीं, केंद्र सरकार से आया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सम्मान योजना को बंद करने का आदेश एलजी ऑफिस से नहीं, अमित शाह के ऑफिस से आया है।

    इसके साथ ही राजधानी में कानून व्यवस्था लेकर भी बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी उनको काम करने नहीं दे रही है। वह दिल्ली की जनता की सेवा करना चाहते है। लोगों के लिए चलाई गई योजना को बंद करवाना चाहते है।

    बीजेपी की जमानत होगी जब्त- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal का कहना है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना दोनों योजनाओं से लोग खुश थे। चंद दिनों में लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। बीजेपी इन योजनाओं से पूरी तरह से बौखला गई और बीजेपी के कई नेताओं ने मुझे फोन करके बोला कि चुनाव तो खत्म हो गया। कई सीटों पर बीजेपी की जमानत जब्त हो जाएगी। तब इन्होंने ठान लिया था कि किसी भी तरह से इन योजनाओं को बंद करना है। इन्होंने गुंडे भेजे, फिर पुलिस भेजकर रजिस्ट्रेशन कैंप उखाड़ने की कोशिश की। आज इन्होंने फर्जी जांच के आदेश दिए है कि जांच होगी। आज ये जांच के नाम पर योजनाओं को बंद करना चाहते है जो कि अभी शुरू भी नहीं हुई।  

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...