More
    HomeNational"सीएम आतिशी को फर्जी केस में किया जाएगा गिरफ्तार...", Arvind Kejriwal ने...

    “सीएम आतिशी को फर्जी केस में किया जाएगा गिरफ्तार…”, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया आरोप

    Published on

    spot_img

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली की सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने वाली है। Arvind Kejriwal ने कहा कि BJP आतिशी के खिलाफ साजिश कर रही है।

    Arvind Kejriwal ने कहा कि आतिशी को बीजेपी के इशारे पर एक फर्जी ट्रांसपोर्ट मामले में गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की घोषणा से घबराई हुई है। जिसके कारण वह इस तरह के आरोप लगा रही है।

    आतिशी को फर्जी केस में भेजा जाएगा जेल- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal ने कहा कि सीएम आतिशी को फर्जी केस में फंसा कर उनके घर पर रेड मारने की तैयारी चल रही है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज मैं पूरी जिम्मेदारी से यह बात कह रहा हूं। बीजेपी वाले सीएम आतिशी को जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सूत्रों के मुताबिक हाल ही में CBI, ED और आयकर विभाग की बैठक हुई थी।

    जिसमें उन्हें आदेश दिए गए कि आतिशी को किसी झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को चुनाव प्रचार से भटकाने के लिए इस प्रकार के प्रयास कर रही है। ट्रांसपोर्ट विभाग महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को रोकने के लिए सीएम आतिशी के खिलाफ एक फर्जी केस करने वाला है। इसी केस के तहत उन्हें गिरफ्तार करने की योजना है।

    महिला सम्मान योजना से 12.5 लाख महिलाओं को मिलेगा फायद- Arvind Kejriwal

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं सीएम था तो मुझपर दबाव बनाया गया, मैं, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में जा चुके हैं। अब आतिशी के ऊपर फर्जी केस बनाकर रेड डालने की योजना चल रही है। संजीवनी और महिला सम्मान योजना पर आज जारी विज्ञापन पर उन्होंने कहा कि संजीवनी योजना की घोषणा आम आदमी पार्टी ने की है।

    महिला सम्मान योजना के तहत हमने 2100 रुपए देने की घोषणा की है। ये हमारी घोषणाएं हैं इसलिए अभी आम आदमी पार्टी ही रजिस्ट्रेशन करवा रही है। आप सुप्रीमो ने बताया कि 12.5 लाख महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा संजीवनी योजना के तहत अब तक कुल 2.75 लाख लगभग बुजुर्गों के रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं।

    मैं जेल जाने के लिए हूं तैयार- आतिशी

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने कुछ अफसरों पर दबाव बनाकर आज अखबारों में झूठी सूचना जारी करवाई है। महिला सम्मान योजना के तहत 1000 रुपए देने का प्रस्ताव तो कैबिनेट में पास भी हो चुका है। उसका नोटिफिकेशन भी आ चुका है। इसके बावजूद ये पब्लिक नोटिस निकाला गया है। ऐसे अफसरों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी सूरत में महिलाओं की फ्री बस यात्रा नहीं रुकने दूंगी, चाहे मुझे जेल जाना पड़े।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...