More
    HomeEntertainmentफिल्म बनाने के लिए तोड़ा फिक्स्ड डिपॉजिट...Richa Chadha, जाने कहा हुई फिल्म...

    फिल्म बनाने के लिए तोड़ा फिक्स्ड डिपॉजिट…Richa Chadha, जाने कहा हुई फिल्म रिलीज

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Richa Chadha और अली फजल के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म OTT पर रिलीज हो गई है। गर्ल्स विल बी गर्ल्स को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है।

    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने गर्ल्स विल बी गर्ल्स को बनाने के लिए अपने फिक्स्ड डिपॉजिट तक को तोड़ दिया था। इस फिल्म में कानी कुसरुती और प्रीति पनिग्रही मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जीत चुकी है अवार्ड

    अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के बाद हाल ही में इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। मीडिया से बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने फिल्म को लेकर अपनी आर्थिक चुनौतियों का ज़िक्र किया। Richa Chadha ने कहा कि हम एक ऐसे देश से आते हैं जो जुगाड़ के लिए प्रसिद्ध है। हमने यहां-वहां से धन जुटाया और अपनी एफडी भी तोड़ दी। लेकिन किसी तरह हमने फ़िल्म पूरी कर ली।

    ऋचा और अली ने खोला है प्रोडक्शन हाउस

    अली फज़ल ने बताया कि फ़िल्म का संपादन फ्रांस में हुआ है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म के मूल विचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। जिसने इस फिल्म को एक विशेष पहचान दी है। आपको बता दें कि ऋचा और अली ने अपने प्रोडक्शन हाउस की स्थापना उन फिल्म निर्माताओं को सहयोग देने के उद्देश्य से की है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। गर्ल्स विल बी गर्ल्स उनकी इस पहल की पहली फिल्म है। इस फिल्म को शुचि तलाटी ने निर्देशित किया है।

    सनडांस फिल्म फेस्टिवल में जीते थे पुरस्कार

    गर्ल्स विल बी गर्ल्स का प्रीमियर 2024 सनडांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। जहां इसे दो पुरस्कार मिले। प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, और अदिति राव हैदरी जैसे स्टार फिल्म की जमकर तारीफ की है।  

    किशोरावस्था की चुनौतियों को दिखाती है फिल्म

    फ़िल्म की कहानी 18 वर्षीय मीरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किशोरावस्था की चुनौतियों और सामाजिक दबावों से जूझ रही है। उसकी यह यात्रा उसकी मां के अधूरे सपनों और भावनात्मक संघर्षों के  गहराई से जुड़ी है। फ़िल्म दर्शकों को किशोरावस्था की जटिलताओं और समाज की अपेक्षाओं पर गहराई से सोचने पर मजबूर करती है। प्रीति पनिग्रही ने मीरा के किरदार में जान डाल दी है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। कानी कुसरुती ने भी फिल्म में शानदार काम किया है।

    Richa Chadha और अली फज़ल की यह फ़िल्म एक प्रेरणादायक कहानी है। साथ ही यह फिल्म दिखाती है कि जुनून और प्रतिबद्धता से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...