More
    HomeNationalसीएम Atishi ने रोहिणी में किया वर्ल्ड क्लास स्कूल का उद्घाटन

    सीएम Atishi ने रोहिणी में किया वर्ल्ड क्लास स्कूल का उद्घाटन

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सक्रिय मोड में है। सीएम Atishi ने रोहिणी में किया वर्ल्ड क्लास स्कूल का उद्घाटन।

    आप सरकार दिल्लीवासियों को एक के बाद एक कई सौगात देने की कवायद में जुट गई है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने नरेला विधानसभा की जनता को खास तोहफा दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री Atishi ने रोहिणी सेक्टर-27 में एक नवनिर्मित स्कूल का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उनके साथ आप विधायक शरद चौहान, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है- CM Atishi

    इस मौके पर सीएम आतिशी ने पत्रकारों से बातचीत किया। सीएम ने कहा कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-27 में हमने शानदार नए स्कूल जिसमें 121 कमरे, 9 लैब, योगा कमरे, बहुउद्देश्यीय हॉल, एक शानदार प्लेग्राउंड है। आज इस स्कूल का हमने इलाके के लोगों को लिए उद्घाटन किया है।

    उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली की सरकार लगातार शिक्षा को पहली प्राथमिकता पर रखती है। पिछले कुछ महीनों से लगातार हर हफ्ते किसी स्कूल का उद्घाटन हो रहा है। किसी स्कूल का शिलान्यास हो रहा है। यह आज की बात नहीं है, पिछले दस सालों से जब से दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया, जब से आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी है, तब से इस सरकार ने बच्चों की शिक्षा को, उनके भविष्य को अपनी पहली प्राथमिकता बनाया है।

    हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देना हमारा मकसद- CM Atishi

    मुझे खुशी है कि आज रोहिणी सेक्टर-27 के बच्चों को अपने घर के बगल में एक शानदार स्कूल मिला है। अब उन्हें 10-15 किलोमीटर की दूरी पर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। सीएम ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली के हर बच्चे को चाहे वह अमीर परिवार से आता हो या गरीब परिवार से आता हो, उसको वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिलनी चाहिए। हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देना हमारा मकसद है।

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this