More
    HomeEntertainmentकॉमेडियन Sunil Pal का हुआ था अपहरण, पुलिस को खुद फोन कर...

    कॉमेडियन Sunil Pal का हुआ था अपहरण, पुलिस को खुद फोन कर दी जानकारी

    Published on

    spot_img

    मंगलवार शाम को मशहूर कॉमेडियन Sunil Pal के लापता होने की खबर सामने आई थी। कुछ घंटों बाद ही सुनील पाल का पता चल गया।

    Sunil Pal ने खुद पुलिस को जानकारी दी कि वो 4 दिसंबर को मुंबई पहुंच जाएंगे। सुनील पाल ने कहा कि उनका अपहरण कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील पाल ने कहा कि अपहरण हुआ था। Sunil Pal ने बताया कि वो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं, बाकी की पूरी जानकारी वो 4 दिसंबर को देंगे।

    Sunil Pal की पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत

    सुनील की पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन मुंबई से बाहर एक शो करने गए थे और उन्हें मंगलवार को घर वापस आना था। लेकिन सुनील पाल मंगलवार देर रात तक घर वापस नहीं लौट सके। इसके बाद सुनील पाल की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

    सुनील पाल के पत्नी के मुताबिक सुनिल पाल कुछ दिनों से काम के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे और उन्हें 3 दिसंबर को लौटना था। लेकिन जब वो घर नहीं आए और उनका फोन भी बंद आया तो उन्होंने पुलिस की मदद ली।

    Sunil Pal कर चुके हैं कई फिल्मों में अभिनय

    आपको बता दें कि सुनील पाल एक बेहतरीन कॉमेडियन है। साथ ही वे बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम भी कर चुके है। सुनील पाल ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो के पहले सीजन के विजेता थे। साल 2010 में पाल ने कॉमेडी फिल्म भावनाओं को समझो लिखी थी। उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था। इस फिल्म में फिरोज खान, जॉनी लीवर, राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा, नवीन प्रभाकर, अहसान कुरैशी, सुदेश लहरी और 51 स्टैंड-अप कॉमेडियन थे।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this