More
    HomeEntertainmentDiljit Dosanjh के खिलाफ लुधियाना में दर्ज हुई शिकायत, गानों से शराब...

    Diljit Dosanjh के खिलाफ लुधियाना में दर्ज हुई शिकायत, गानों से शराब को बढ़ावा देने का है आरोप

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्टर और सिंगर Diljit Dosanjh एक बार फिर से विवादों में घिर गए है। Diljit Dosanjh ने लुधियाना में न्यू ईयर ईव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था।

    चंडीगढ़ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पंडितराव धरेनवार की शिकायत के बाद Diljit Dosanjh के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। धरेनवार ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को लिखित शिकायत दी है। जिसके बाद पंजाब सरकार के महिला और बाल कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने 31 दिसंबर 2024 को होने वाले दिलजीत दोसांझ के लाइव शो के दौरान कुछ गानों पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया था।

    गानों का बच्चों पर पड़ता है गलत प्रभाव- पंडितराव धरेनवार

    शिकायत में उन गानों पर सवाल उठाया गया है जिस पर पिछले कुछ समय से शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। जैसे कि ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘केस’ नाम के गाने शामिल है। दिलजीत दोसांझ की टीम ने गानों के बोल बदलने की बात भी कही थी लेकिन इसके बावजूद भी धरेनवार ने इन गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन गानों का प्रभाव बच्चों और किशोरों पर पड़ सकता है।

    खासकर जब वे कार्यक्रमों में मौजूद होते हैं। उन्होंने साल 2019 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश का भी हवाला दिया। जिसमें पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब, नशीले पदार्थों या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं बजाए जाएं।

    ये खबर भी पढ़ें- Yeh Jawaani Hai Deewani फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानें कब होगी रिलीज

    धरेनवार ने आगे कहा कि वह इस मामले को उच्च न्यायालय तक लेकर जाएंगे। उन्होंने दिलजीत दोसांझ की आलोचना की और कहा कि जब वह पगड़ी पहनकर इन गानों को गाते हैं, तो समाज में गलत संदेश जाता है। क्योंकि पगड़ी जैसे पवित्र प्रतीक को नकारात्मक मूल्यों से जोड़ा जाना ठीक नहीं है।

    Diljit Dosanjh कर रहे हैं दिल-लुमिनाटी टूर

    आपको बता दें कि Diljit Dosanjh का लुधियाना कॉन्सर्ट उनके ‘दिल-लुमिनाटी’ इंडिया टूर का हिस्सा था। दिलजीत दोसांझ पिछले तीन महीने से देश के अलग-अलग राज्यों में शो कर रहे हैं। इस शो का टिकट 23 दिसंबर को शो की घोषणा होने के चंद मिनटों बाद ही बिक गया। आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ के खिलाफ कई शहरों में शराब और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने गाने को लेकर कानूनी केस किया गया है।

    हालांकि, इन कानूनी चुनौतियों के बावजूद, Diljit Dosanjh का ‘दिल-लुमिनाटी’ टूर एक बड़ी सफलता रही है, जहां हर शो के टिकट जल्दी बिक गए।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...