More
    HomeNationalCongress के अब तक 87 कैंडिडेट घोषित, विनेश के सामने AAP ने...

    Congress के अब तक 87 कैंडिडेट घोषित, विनेश के सामने AAP ने महिला पहलवान को उतारा

    Published on

    spot_img

    हरियाणा की जुलाना सीट इस वक्त सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। कांग्रेस (Congress) ने विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को इस सीट से टिकट दिया और मैदान में उतारा, विनेश के मैदान में उतरते ही सियासी पारा हाई हो गया। बीजेपी ने भी युवा चेहरे कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट देकर युवा बनाम युवा का दांव चला। जिसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी की एंट्री ने खेल को और दिलचस्प बना दिया। आम आदमी पार्टी ने WWE रेसलिंग खिलाड़ी कविता दलाल को टिकट दिया है। कविता दलाल जुलाना के माली गांव की रहने वाली हैं। WWE में कविता दलाल को कविता देवी के नाम से जाना जाता है।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में नामंकन की आज आखिरी तारीख है। किस सीट से किसे टिकट दिया गया है इसकी लिस्ट कांग्रेस पार्टी (Congress) ने जारी कर दी है। पार्टी ने अबतक 87 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। 12 सितंबर की सुबह कांग्रेस ने दो लिस्ट जारी की। एक लिस्ट में बताया गया है कि उकलाना से नरेश सेलवाल और नारनौल से जसवीर सिंह को टिकट दिया गया है।

    इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने 5 नाम घोषित करते हुए लिस्ट जारी की थी। इसमें अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, नरवाना से सतवीर डबलीन, रानियां से सर्वमित्र कंबोज और तीगांव विधानसभा से रोहित नागर को टिकट दिया गया है।

    11 सितंबर की रात को कांग्रेस (Congress) ने लिस्ट जारी की थी, इसमें 40 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई थी। इससे पहले 9 और 31 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की जा चुकी है।

    जिन नामों के ऐलान हो चुके हैं उनमे पंचकूला से पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला, अंबाला सिटी से निर्मल सिंह को टिकट दिया हया है। करनाल विधानसभा से पूर्व विधायक सुमिता सिंह को टिकट दिया है। जिन प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं उन्हें आज नामंकन करना होगा। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this