More
    HomeNationalDelhi Assembly Election 2025: CM आवास पर सियासत गर्म, संजय सिंह और...

    Delhi Assembly Election 2025: CM आवास पर सियासत गर्म, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने रोका

    Published on

    spot_img

    Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी सीएम आवास को लेकर आमने-सामने है. बुधवार को आम आदमी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मीडिया के साथ 6 फ्लैग स्टाफ मार्ग स्थित सीएम आवास के लिए निकले. लेकिन आप नेता को वहां जाने से रोक दिया गया. इसके बाद आप नेता धरने पर बैठे हैं. बता दें कि यहां पर भारी संख्या में पुलिस का जाप्ता तैनात रहा.

    जनता को CM आवास खोलकर दिखाएं – AAP नेता

    आप नेताओं का कहना है कि बीजेपी सीएम आवास में लग्जरी सुविधाएं होने का दावा करती है, अगर ऐसा है तो वो जनता को सीएम हाउस खोल कर दिखाए. आप नेताओं ने कहा कि हमलोग लग्जरी सुविधाएं देखने के लिए आए हैं. हम जनता को भी दिखाना चाहते हैं.

    आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब हम सीएम आवास जनता को दिखाने के लिए आए हैं तो हमें क्यों रोका जा रहा है. आप नेता का कहना है कि बीजेपी झूठे आरोप लगाती है, हम सच्चाई दिखाना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को पीएम आवास भी दिखाना चाहिए जो कि इससे कहीं ज्यादा कीमत का है.

    क्या है शीशमहल विवाद ?

    बता दें कि बीजेपी सीएम आवास को शीशमहल बता रही है. बीजेपी का कहना है कि सीएम आवास में सोने का टॉयलेट, बार और स्विमिंग पूल है. इस आरोप के बीच ही आप नेता आरोपों का खुलासा करने के लिए सीएम हाउस पहुंचे थे. लेकिन उन्हें बीच में रोक दिया गया. इससे पहले सीएम आतिशी भी सीएम आवास से बाहर निकाल दिए जाने का दावा कर चुकी हैं.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this