More
    HomeNationalसील किया गया CM आवास, सीएम Atishi का सामान बाहर फेंका- AAP

    सील किया गया CM आवास, सीएम Atishi का सामान बाहर फेंका- AAP

    Published on

    spot_img

    देश की राजधानी नई दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) के आवास को लेकर घमासान शुरू हो गया है।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को आवंटित सिविल लाइंस के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सील कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर दो ताले जड़ दिए गए हैं। बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूसरे बंगले में शिफ्ट होने के बाद सीएम आतिशी मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हुई थीं।

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर आरोप लगाया है। AAP ने कहा कि उपराज्यपाल के कहने पर ही PWD ने मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) का सामान घर से बाहर निकाला है और घर को सील कर दिया है। हालांकि बीजेपी ने आतिशी पर गैरकानूनी ढंग से CM बंगले पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के सीएम आवास खाली करने के बाद सरकारी आवास को हैंडओवर करने को लेकर विवाद शुरू हुआ है। जिसके बाद PWD ने एक्शन लेते हुए आतिशी (Atishi) का सामान सीएम आवास से बाहर निकाल दिया है। PWD ने आरोप लगाया है कि सीएम आवास का विधिवत तरीके से PWD को सौपा नहीं गया था। विधिवत ट्रांसफर से पहले ही सीएम आतिशी (Atishi) CM House में शिफ्ट कर गई थीं।

    आरोप है कि केजरीवाल के सीएम आवास खाली करने के बाद यह बंगला आतिशी (Atishi) को अलॉट भी नहीं किया गया था। बता दें कि सरकारी बंगला अलॉट करने का अधिकार PWD के पास होता है। एक बार घर खाली होने के बाद PWD के कब्जे में चली जाती है। PWD उसकी Inventory बनाता है, उसके बाद ही घर किसी और को आवंटित किया जा सकता है।

    दिल्ली के सीएम ऑफिस (CMO) की ओर से आरोप लगाया गया कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया है। CMO ने बुधवार को एक बयान में आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को बीजेपी के इशारे पर जबरन खाली कराया गया है, क्योंकि उपराज्यपाल वी के सक्सेना इसे बीजेपी के एक नेता को आवंटित करना चाहते हैं।

    LG ने दिल्ली की जनता का अपमान किया है- संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि CM आवास से LG द्वारा मुख्यमंत्री का सामान फिंकवाना दिल्ली की जनता का अपमान है। एक चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री का सामान बीजेपी के LG द्वारा मुख्यमंत्री आवास से फिंकवा दिया गया। PWD विभाग ने रविवार को ही मुख्यमंत्री आवास की चाबी दे दी थी, तो फिर LG ने किस आधार पर आतिशी जी का सामान बाहर फिंकवा दिया?

    उन्होंने आगे कहा, BJP दिल्ली में 27 साल से वनवास झेल रही है और अब वह मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया है, और यह कृत्य दिल्ली की जनता का अपमान है।

    AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर सबके सामने आ गई है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान एक महिला मुख्यमंत्री का सामान बाहर फेंक दिया…बीजेपी ने हमेशा झूठ का सहारा लिया है। 4 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से पीडब्ल्यूडी के अनुभाग अधिकारी को चाबी सौंपी थी। पूरी प्रक्रिया का पालन भी किया गया था।

    बीजेपी ने आतिशि पर बोला हमला

    दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, शीशमहल को सील करो। जब मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को सरकारी आवास AB-17 मथुरा रोड पहले से ही आवंटित है उसके बावजूद शीशमहल पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा जमाए बैठी हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के PWD अधिकारियों को शीशमहल की चाबी सौंपने के बजाय आतिशी को क्यों दी? केजरीवाल की सरकार के अधिकारी जानबूझकर इस गैरकानूनी कब्जे को संरक्षण दे रहे हैं। मैं PWD विभाग से मांग करता हूं कि शीशमहल को तुरंत सील किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...