More
    HomeNationalDelhi Elections : चुनाव से पहले AAP ने लॉन्च किया बचत पत्र,...

    Delhi Elections : चुनाव से पहले AAP ने लॉन्च किया बचत पत्र, केजरीवाल ने बताया हर महीने कितने रुपये की होगी बचत?

    Published on

    spot_img

    यूं तो राजनीति में हर नेता जनता को घूट्टी पीलाने का काम करती है, साथ ही तरह-तरह की योजनाएं लाकर वोटों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करती है। ऐसा ही हो रहा है दिल्ली चुनावों में जहां हर पार्टी अपना दांव चल रही है। लेकिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरवींद केजरीवाल इस समय थोड़ा फ्रंटफूट पर खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसा हम इसलिए भी बोल रहे हैं क्योंकि,आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए एक नया अभियान शुरू किया है, जिसमें वो दिल्लीवासियों को अपनी सरकार की योजनाओं से होने वाली बचत का अहसास दिलाना चाहते हैं। इस अभियान का नाम ‘बचत पत्र अभियान’ रखा गया है। इस अभियान में AAP के कार्यकर्ता दिल्ली के हर घर में जाएंगे और घर-घर जाकर बचत पत्र भरवाएंगे, जिससे दिल्ली में रह रहे हर परिवार को ये समझ में आ सके कि उनकी सरकार की योजनाओं से उन्हें लाभ मिल रहा है। अब ये बचत पत्र दिल्ली में होने वाले चुनावों पर कितना गहरा असर डालेगा और इस पत्र में ऐसा क्या खास होगा वो आपको बताएंगे।

    अरविंद केजरीवाल का ये अभियान एक तरह से दिल्ली के चुनावों के लिए एक बड़े चुनावी हथियार के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने ये दावा किया है कि अगर उनकी सरकार फिर से सत्ता में आई तो दिल्ली के हर परिवार को हर महीने कम से कम 35,000 रुपये की बचत होगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो ये सारी योजनाएं खत्म हो जाएंगी, जिससे दिल्लीवासियों को बहुत बड़ा नुकसान होगा। दिल्ली के मुखिया अक्सर अपनी जनसभाओं में ये कहते हुए सुनाई देते हैं कि दिल्ली की जनता कांग्रेस को कभी वोट ना दें, अगर कांग्रेस को वोट दिया जाता है तो समझो की सारा का सारा वोट बीजेपी के खाते में चला जाएगा।।।और अगर बीजेपी दिल्ली में आ जाती हैं तो आम जनता को 25 हज़ार की चपत हर महीनें लगेगी। तो अगर दिल्ली की जनता इस चपत से बचना चाहती है तो केजरीवाल को ही समर्थन दें। ये कहना गलत नहीं होगा की दिल्ली के संयोजक का चुनावी दांव बहुत ही सोचा समझा है।

    इस बचत पत्र के ज़रिए केजरीवाल दलित वर्ग, महिला , और युवाओं को अपनी तरफ खींचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की मौजूदा योजनाओं से हर परिवार को हर महीने लगभग 25,000 रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि यदि AAP की सरकार फिर से बनी तो उनकी नई योजनाओं से और 10,000 रुपये की बचत होगी। इन योजनाओं में महिलाओं, छात्रों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए अनेक लाभकारी पहलें शामिल हैं, जिनसे हर परिवार की मासिक बचत 35,000 रुपये तक पहुंच सकती है। अपने इस बचत पत्र में केजरीवला ने अपनी तमाम योजनाओं को गिनवाया जिनमें जनता को फायदा है। सबसे पहले केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का ज़िक्र करते हुए कहा कि हर महिला को हर महीने 2,100 रुपये ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दिए जाएंगे। यह योजना महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम है, क्योंकि इसके जरिए उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, महिलाओं को सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में ये एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    इसके साथ ही फ्री बस यात्रा और मेट्रो किराया में छूट को भी गिनवाया गया। दिल्ली के छात्रों के लिए AAP सरकार ने फ्री बस यात्रा और मेट्रो किराया 50 प्रतिशत तक माफ करने की योजना बनाई है। ये कदम छात्रों को बहुत राहत देने वाला है, खासकर उन छात्रों को जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और यात्रा करने के लिए मेट्रो या बसों का उपयोग करते हैं। इससे छात्रों की यात्रा पर होने वाली खर्चे में काफी कमी आएगी, जिससे उनकी हर महीनें की बचत में इजाफा होगा। इसके बाद संजीवनी योजना और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों के लिए AAP सरकार की संजीवनी योजना भी एक बड़ी राहत देने वाला काम कर रही है। इसके ज़रिए सभी बुजुर्गों को प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज मिलेगा। ये योजना बुजुर्गों के लिए एक जीवन रक्षक साबित हो सकती है, खासकर उनके लिए जो स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और इलाज के खर्चे का बोझ नहीं उठा सकते।

    इसके अलावा, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कई मौजूदा योजनाओं से पहले ही हर परिवार को लगभग 25,000 रुपये की मासिक बचत हो रही है। इन योजनाओं में मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सुविधाएं शामिल हैं, जिनका लाभ दिल्ली के नागरिकों को मिल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने इस अभियान के माध्यम से बीजेपी पर भी जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी, तो ये सारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। उनका दावा है कि बीजेपी सरकार सरकारी खजाने का इस्तेमाल गरीबों और आम आदमी के बजाय अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए करती है। इसके उलट, आम आदमी पार्टी का कहना है कि उनके द्वारा जुटाए गए टैक्स से मिले धन का सही इस्तेमाल आम आदमी की भलाई के लिए किया जाता है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनकी जीवनशैली में सुधार हो।।।
    अरविंद केजरीवाल का यह अभियान दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले AAP की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। वो इस अभियान को एक तरीके से चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। उनके ज़रिए किए गए दावों को चुनावी मैदान में एक बड़ा मुद्दा बना दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि दिल्ली के लोग AAP की योजनाओं से संतुष्ट हैं और वो फिर से अपनी सरकार को चुनेंगे।।।।हालांकि, दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां भी इस अभियान पर सवाल उठा सकती हैं। बीजेपी ने पहले ही केजरीवाल की योजनाओं को जनता के बीच महंगे वादों के रूप में प्रचारित किया है और ये दावा भी किया है कि इन योजनाओं को लागू करना वाकई में मुश्किल होगा।

    अरविंद केजरीवाल का यह नया अभियान दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है। जहां एक ओर AAP अपनी योजनाओं के ज़रिए से दिल्लीवासियों को राहत देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इसे चुनावी दांव-पेंच के रूप में देख रहे हैं। इस सब के बीच, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की जनता किस पार्टी को सत्ता सौंपेगी और कौन सी योजनाएं धरातल पर उतरकर उनकी जिंदगी में बदलाव लाती हैं।।।

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...