More
    HomeNationalदिल्ली सरकार के Anti Dust Campaign पर क्या बोले मंत्री गोपाल राय?

    दिल्ली सरकार के Anti Dust Campaign पर क्या बोले मंत्री गोपाल राय?

    Published on

    spot_img

    Anti Dust Campaign: हर साल दिल्ली में सर्दी का सीजन आने के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ने लगता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदूषण से निपटने के उपायों पर बात की।

    गोपाल राय ने प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार के प्लान के बारे में जानकारी दी। गोपाल राय ने कहा दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए 21 सूत्रीय Winter Action Plan लागू किया जाएगा। इसके तहत 7 अक्टूबर से Anti Dust Campaign शुरू किया गया है।

    उन्होंने कहा- “दिल्ली सरकार की 13 विभागों की 500 से अधिक टीमें Construction Sites का निरीक्षण कर रही हैं। मैंने भी 7 अक्टूबर को दो जगहों का निरीक्षण किया। मैंने RML Hospital में बन रहे Block और Godrej की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की Construction Sites का औचक निरीक्षण किया था।”

    गोपाल राय ने कहा- “दिल्ली में डस्ट प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमने Anti Dust Campaign की शुरुआत की है। इसके तहत अलग-अलग विभागों की 523 टीमें बनाई गई हैं जो निर्माण स्थलों पर जाकर जमीनी हकीकत की जांच कर रही हैं।”

    उन्होंने कहा- “मैंने खुद दो निर्माण स्थलों पर जाकर जांच की है। चेकिंग में पाया कि निर्माण स्थल पर Dust Pollution के लिए 14 सूत्रीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है। मुझे समझ में आया कि कंपनियों ने Dust Pollution को गंभीरता से नहीं लिया है। इसलिए हमने 120 निर्माण स्थलों पर काम करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया और उन्हें Dust Pollution के बारे में प्रशिक्षित किया है। हमारे एक्सपर्ट ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों को Construction Sites से जुड़े नियम को फिर से समझाया है।”

    गोपाल राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन करने पर 10 निर्माण एजेंसियों को “हरित रत्न अवार्ड” से पुरुस्कृत किया गया है। सरकारी और निजी निर्माण एजेंसी को “Anti Dust Campaign” के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए दिल्ली सचिवालय में “वर्कशॉप” का आयोजन हुआ। “एंटी डस्ट अभियान” के तहत पूरी दिल्ली में 13 विभागों की 523 टीमें तैनात की गई है।

    गोपाल राय ने आगे कहा- “हमने Winter Action Plan में ऐलान किया था कि जो अच्छा काम करेंगे हम उन्हें सम्मानित करेंगे। वहीं जो नियमों का उल्लंघन करेंगे उनपर पेनाल्टी लगाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली दो एजेंसियों पर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जिन 10 एजेंसियों ने अच्छा काम किया है, उनमें काम करने वाले लोगों को ‘हरित रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।”

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...