दिल्ली में आगामी दो महीने में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव के चलते आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच राजनीतिक गरमा गर्मी तेज हो गई है। आप सुप्रीमो Kejriwal ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। Kejriwal ने दिल्ली की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं करने का मामला उठाया है। Kejriwal ने कहा कि बीजेपी पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है।
मोदी सरकार दिल्लीवासियों के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रही है- Kejriwal
रविवार को मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर दिल्लीवासियों के प्रति अपनी निराशा और गुस्से को निकालने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की झांकी को हर साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाना चाहिए। दिल्ली देश की राजधानी है। यह किस प्रकार की राजनीति है? दिल्ली और इसके लोगों से इतनी नफरत क्यों की जा रही है? फिर दिल्लीवासियों को BJP को वोट क्यों देना चाहिए?”
BJP के पास कोई ठोस योजना नहीं है- Kejriwal
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के पास दिल्लीवासियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं हैं। बीजेपी बस केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ दिन-रात गालियां देते रहते हैं। आप सुप्रीमों ने पूछा कि क्या यही कारण है कि दिल्ली के लोगों को इन्हें वोट देना चाहिए? दिल्लीवासियों को क्यों गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने से रोका जा रहा है?”
इस बार बिहार की झांकी को किया गया है शामिल
आपको बता दें कि दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली की झांकी को गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं करने का विवाद कई सालों से चल रहा है। साल 2025 के गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी को शामिल नहीं किया गया है। इस बार बिहार, झारखंड, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की झांकी को शामिल किया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने दिया स्पष्टीकरण
अरविंद केजरीवाल के आरोप पर रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गणतंत्र दिवस की झांकी के चयन की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है। झांकी का चयन रोटेशनल रोस्टर प्रणाली के तहत किया जाता है। रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की झांकी को 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन चयन समिति ने आखिरी वक्त पर दिल्ली की झांकी को मंजूरी नहीं दी।
रक्षा मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ अन्य राज्य जैसे मिजोरम और सिक्किम ने अपनी झांकी नहीं भेजी थी। वहीं, अंडमान- निकोबार और लक्षद्वीप ने बैठक में भाग नहीं लिया था। सरकार ने कहा कि चयन प्रक्रिया का आधार मेरिट और रचनात्मकता है, न कि राजनीति। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस 2025 की तैयारी जोरों पर हैं। भारत इस साल 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।


