More
    HomeNationalDevendra Fadnavis होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, कल मुंबई में लेंगे शपथ

    Devendra Fadnavis होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, कल मुंबई में लेंगे शपथ

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी है। सीएम कुर्सी को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। Devendra Fadnavis कल सीएम पद की शपथ लेंगे।

    बीजेपी विधायक दल की बैठक में Devendra Fadnavis को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही तय हो गया है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। देवेंद्र फडणवीस कल यानी 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    डिप्टी सीएम बन सकते है एकनाथ शिंदे और अजित पवार

    चुनाव नतीजा आने के 11 दिन बाद मुंबई में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि डिप्टी सीएम को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी ऐलान नहीं किया गया है।

    विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार का शुक्रिया अदा करता हूं। भावी सीएम ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे। हमें यह बात भी याद रखनी है कि एक हैं तो सेफ हैं।

    Devendra Fadnavis को चुना गया बीजेपी विधायक दल का नेता

    आपको बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव बीजेपी के नेता चंद्रकांत पाटिल और सुनील मुगंटीवार ने रखा था। उनके नाम का समर्थन सबसे पहले पंकजा मुंडे ने किया। बीजेपी विधायक दल की इस बैठक निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी पर्यवेक्षक बनकर आए थे।

    बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद अब Devendra Fadnavis विधायकों के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे। देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आपको बता दें कि महायुति के नेता 3 बजकर 30 मिनट पर राजभवन जाएंगे। कल यानी 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...