More
    HomeNational"Maharashtra की जनता चाहती है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं..." Eknath Shinde, सीएम...

    “Maharashtra की जनता चाहती है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं…” Eknath Shinde, सीएम पद को लेकर सस्पेंस जारी

    Published on

    spot_img

    विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही महाराष्ट्र में सियासी गहमागहमी जारी है। Eknath Shinde का बयान महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ा दिया है।

    हाल ही में बीजेपी ने ऐलान किया है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पांच दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ लेने वाले है। लेकिन अभी तक सस्पेंस बना हुआ है कि महाराष्ट्र में सीएम पद की गद्दी पर कौन बैठेगा?

    Eknath Shinde के बयान ने चढ़ाया सियासी पारा

    एक तरफ बीजेपी के नेता देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने की अपेक्षा रख रहे है। वहीं, दूसरी तरफ शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री Eknath Shinde सीएम पद पर दावा ठोक रहे हैं। महाराष्ट्र के केयर टेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद पर एक बार फिर से दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने आम आदमी की तरह काम किया है, इसलिए आम आदमी को लगता है मुझे मुख्यमंत्री होना चाहिए।

    Eknath Shinde अपने इस बयान से बीजेपी के आलाकमान को अपना वादा याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के नेताओं को याद दिला रहे है कि विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर से इस बात को दोहराया कि उनकी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फैसला मंजूर होगा।

    महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं- Eknath Shinde

    मीडिया ने जब Eknath Shinde से सवाल पूछा कि राज्य में कुछ लोग उन्हें फिर से सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं लोगों का मुख्यमंत्री था। वास्तव में मैं हमेशा कहता था कि मैं सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं बल्कि आम आदमी हूं। एक आम आदमी के तौर पर मैंने लोगों की समस्याओं और दर्द को समझा है, उन्हें दूर करने की कोशिश की। चूंकि मैंने एख आम आदमी ते तौर पर काम किया इलिए जाहिर है कि लोगों को लगता है कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

    बीजेपी से बैठक के बाद पैतृक गांव चले गए थे Eknath Shinde

    शिवसेना प्रमुख Eknath Shinde अपने पैतृक गांव में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। आपको बता दें कि दिल्ली में बीजेपी के आलाकमान से मुलाकात करने के बाद एकनाथ शिंदे की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव चले गए थे। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम को वहां भेजा गया था। एकनाथ शिंदे बार-बार बीजेपी को याद दिलाने की कोशिश कर रहे है कि विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था।

    बेटे के डिप्टी सीएम बनने पर दिया जवाब

    Eknath Shinde से जब पूछा गया कि उनके बेटे की डिप्टी सीएम बनने की बात कही जा रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि चर्चा अभी भी चल रही है। मीडिया इस प्रकार की चर्चा करती रहती है। हम पहले ही अमित शाह के साथ मुद्दों पर चर्चा कर चुके हैं। अब तीनों सहयोगी एक बैठक करेंगे जहां हम कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हमारी बैठक के दौरान हम सही फैसला लेंगे।

    उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन के तीनों दलों के बीच सहयोग की किसी तरह की कोई भी कमी नहीं है। सरकार गठबंधन के तीनों दलों के बीच सहयोग की किसी तरह की कोई भी कमी नहीं है। सरकार बनेगी क्योंकि महायुति को पूर्ण जीत मिली है। अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए शिंदे ने कहा कि वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं और पिछले ढाई साल और विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार काम करने के बाद आराम करने के लिए घर आए हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...