More
    HomeEntertainmentDiljit Dosanjh ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसान हुए नाराज

    Diljit Dosanjh ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसान हुए नाराज

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्टर और पंजाबी गायक Diljit Dosanjh सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

    पीएम मोदी के साथ यह मुलाकात चर्चा में बन गई है। पीएम मोदी और Diljit Dosanjh के इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर किसी ने उनकी बातचीत को देखा, जिसमें दोनों के बीच एक दोस्ताना माहौल में बातचीत हो रही है। वीडियो में दिलजीत दोसांझ पीएम नरेंद्र मोदी को गाना गाकर सुनाते हुए भी दिखते है।

    PM Modi और Diljit Dosanjh की मुलाकात से किसान नाराज

    पीएम मोदी ने इस मुलाकात की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही इसके साथ एक दिल छूने वाला संदेश भी लिखा। पीएम मोदी ने कहा कि “बहुत ही यादगार बातचीत! पेश हैं मुख्य अंश…”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिलजीत दोसांझ की मुलाकात पर किसान संघ नाराज चल रहे हैं। दरअसल शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने दिलजीत की पीएम मोदी से मुलाकात पर नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि दिलजीत को किसानों के साथ मिलकर उनका साथ देना चाहिए था, उनका हाल पूछना चाहिए था। लेकिन वो तो पीएम मोदी से मुलाकात कर रहे है।

    ये भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के खिलाफ लुधियाना में दर्ज हुई शिकायत, गानों से शराब को बढ़ावा देने का है आरोप

    दिलजीत क्या सोचकर पीएम मोदी से की मुलाकात- किसान

    मीडिया से बात करते हुए किसान हरप्रीत कौर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन पर बैठे हुए हैं। ऐसे में दिलजीत क्या सोचकर पीएम मोदी से मुलाकात करने गए। उनको किसानों के साथ खड़ा होकर उनका साथ देना चाहिए था।

    जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान आंदोलन के तहत कितने किसान शहीद हुए, इस बात पर सरकार अभी भी बात करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में खनौरी बॉर्डर एक बड़ा ऐलान किया जाएगा।

    Diljit Dosanjh को किया जा रहा है ट्रोल

    किसान आंदोलन के समर्थन करने वालों ने दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया और उनका विरोध भी किया। इसके अलावा कई किसान नेता भी दिलजीत के खिलाफ अपनी असहमति जाहिर कर चुके है। उनका कहना था कि दिलजीत अब सिर्फ अपने व्यक्तिगत कामों में व्यस्त हो गए हैं। जबकि किसान आंदोलन के मुद्दों पर अब उनकी चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ किसान नेताओं ने ये भी कहा कि दिलजीत को आंदोलन के दौरान जितनी महत्वता दी गई। लेकिन अब ऐसा लगता है कि, दिलजीत किसानों के समर्थन में नहीं हैं।

    दिलजीत को पंजाब के किसानों की बात करनी चाहिए- सरवन सिंह पंढेर

    इसी कड़ी में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और कोई भी उनसे मुलाकात कर सकता है। लेकिन इस मुलाकात की क्या वजह थी ये हम नहीं जानते, लेकिन पंजाबियों को लगता है कि पंजाब ने निकलने वाला हर व्यक्ति पंजाब के किसानों से जुड़ी परेशानियों की बात करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...