अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट धीरे-धीरे आने लगा है। Donald Trump शानदार जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
Donald Trump ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। अमेरिका में अभी भी वोटों की गिनती चल रही है। यह बात साफ हो गया है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे।
Donald Trump को PM Modi ने दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Donald Trump को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ की तस्वीर साझा की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त। आइए मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं।
Donald Trump ने पार किया जादुई आंकड़ा
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती चल रही है। अमेरिका में कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज हैं और जीत के लिए 270 सीटों की जरूरत होती है। अब तक 491 इलेक्टोरल कॉलेज पर नतीजा आ चुका है। Donald Trump ने 277 इलेक्टोरल कॉलेज जीत चुके हैं। वहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस भी लगातार मुकाबले में बनी हुई हैं। कमला हैरिस ने अब तक 224 इलेक्टोरल कॉलेज पर जीत हासिल कर ली हैं। हालांकि, वो बहुमत के आंकड़े से काफी दूर हैं।
दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप
आपको बता दें कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप साल 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके है। ट्रंप ने साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन को हराया था। हालांकि, साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन से चुनाव हार गए थे। डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर काबिज होंगे।


