अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। ट्रम्प लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली की। इस दौरान उनके साथ एलन मस्क (Elon Musk) भी थे। एलन मस्क (Elon Musk) ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने टोपी पहनी हुई थी, जिसपर MAGA लिखा हुआ था। MAGA का मतलब ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ है।
एलन मस्क (Elon Musk) ने डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका में संविधान को बचाए रखने के लिए ट्रंप का जीतना जरूरी है’।
एलन मस्क (Elon Musk) ने जनता से ट्रंप को वोट देने की अपील की है। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एलन मस्क (Elon Musk) काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मंच पर चिल्लाते हुए ‘वोट! वोट! वोट! फाइट! फाइट! फाइट!’ कहा। उन्हें मंच पर उत्साहित देख, जनता में भी जोश भर गया था।
एलन मस्क (Elon Musk) ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तंज कसा और ट्रंप की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘हमारे पास ऐसे राष्ट्रपति है जो सीढ़ियां नहीं चढ़ पाते हैं, वहीं एक ओर ट्रंप हैं जिन्हें गोली लगी, लेकिन वो मजबूती से खड़े रहे।’
आपको बता दें कि पेंसिल्वेनिया वही जगह है जहां ट्रम्प (Donald Trump) पर गोली चली थी। पेंसिल्वेनिया में स्पीच देते हुए ट्रम्प ने कहा कि, ‘मेरा मकसद अमेरिका को फिर से महान बनाना है। हम इसके लिए आंदोलन करेंगे, हम एकजुट रहेंगे।”
ट्रम्प (Donald Trump) ने कहा कि ‘मुझे आप सभी का साथ चाहिए, हम जीत के करीब हैं। मैं कभी हार नहीं मानूंगा, मैं झुकूंगा नहीं, मौत भी सामने होगी, तो भी मैं नहीं झुंकूगा।’ चुनावों के लिए रिप्ब्लिकन पार्टी की तैयारी जोरों पर है।
वहीं दूसरी तरफ, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 10 अक्टूबर से कमला हैरिस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कमला हैरिस डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होगा। डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व कमला हैरिस कर रही हैं।


