More
    HomePublic TopDonald Trump Attack: डोनाल्ड ट्रंप पर फिर चली गोली… बाल-बाल बचे, 1...

    Donald Trump Attack: डोनाल्ड ट्रंप पर फिर चली गोली… बाल-बाल बचे, 1 व्यक्ति गिरफ़्तार !

    Published on

    spot_img

    ब्रिटिश न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने गोल्फ क्लब के पास झाड़ियों में छिपे एक बंदूकधारी शख़्स को देखा और उस पर 4-5 राउंड गोलियां चलाई (Donald Trump Attack) यहीं से कुछ दूरी पर ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे।

    गोलियां चलने पर संदिग्ध घबरा गया और घटनास्थल पर AK-47 असॉल्ट राइफल और अन्य सामान छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लेकिन बाद में उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। CNN,द न्यूयॉर्क टाइम्स, फॉक्सी न्यूज़ के हवाले से संदिग्ध की पहचान 58 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ के रूप में की गई है।

    मौके पर मौजूद एक गवाह ने कहा कि उसने बंदूकधारी को देखा और भागने से पहले इसकी कार और लाइसेंस प्लेट की तस्वीरें लेने में कामयाब रहा। जिसकी मदद से उसे बाद में पकड़ लिया गया।

    जुलाई में भी हुआ था ट्रंप पर अटैक (Donald Trump Attack)

    ताज़ा हमले से पहले भी ट्रंप पर इसी साल जुलाई में हमला हुआ था। उस समय गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर गुज़र गई थी। जिसके बाद रैली में शामिल 1 हमलावर को मार गिराया गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रंप पर हमले की ख़बर से पूरे विश्व में सनसनी फैल गई थी। नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं।

    चुनाव प्रचार करते समय ट्रंप पर जुलाई में भी जानलेवा हमला हो चुका है। ताज़ा हमले को लेकर भी मौजूदा राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों को जांच के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जांच के बारे में ट्रंप को लगातार अपडेट किया जाएगा।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36