PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक फर्जी वेबसाइट वायरल हो रहा है। जिसमें नौकरी देने का वादा किया जा रहा है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वेबसाइट को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक फर्जी वेबसाइट ‘http://sarvashikshaabihan.com’ खुद को सर्व शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट बता रही है। यह वेबसाइट फर्जी नौकरी के अवसर प्रदान कर रही है।
PIB ने आगे कहा कि यह वेबसाइट भारत सरकार से संबद्धित नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट: https://samagra.education.gov.in है।


