PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक फर्जी वेबसाइट वायरल हो रहा है। जिसमें विभिन्न कोर्स में पढ़ाई करने के लिए 1698 रुपए की मांग की जा रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक फर्जी वेबसाइट ‘https://niyukti.org’ भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम होने का दावा कर रही है। साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों की पेशकश के लिए 1,698 रुपए का आवेदन शुल्क मांग रही है।
PIB ने कहा कि यह वेबसाइट लेबर मंत्रालय से संबंधित नहीं है। ऐसे घोटालों से सावधान रहें।


