PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 10वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अब 10वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। शिक्षा मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।


