PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मुफ्त में लैपटॉप बांट रहे है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत सरकार पीएम मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 के तहत छात्रों को मुफ्त लैपटॉप की पेशकश कर रही है।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।


