PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर 500 का एक नोट वायरल हो रहा है। 500 के इस नोट के साथ ही यह दावा किया जा रहा है इस प्रकार के सभी नोट नकली हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 500 का नोट जिसके सीरियल नंबर में स्टार का चिन्ह बना हुआ है, वह नोट नकली है। कृप्या ऐसे नोट को नहीं लें।
PIB फैक्ट चेक (Fact Check) ने ऐसे नोट की पड़ताल की और कहा कि यह दावा पूरी तरह गलत है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस सूचना की पड़ताल की और इस वायरल मैसेज को फर्जी बताया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है- क्या आपके पास स्टार चिन्ह (*) वाला ₹500 का नोट है। क्या आप चिंतित हैं कि यह नकली है? अब और परेशान न हों‼️
PIB Fact Check ने आगे लिखा कि ऐसे नोटों को नकली मानने वाला संदेश झूठा है। स्टार वाले (*)₹500 के नोट दिसंबर 2016 से प्रचलन में हैं।


