PIB Fact Check: भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली TRAI से जुड़ा एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सूचना फर्जी है।
इस सूचना में दावा किया जा रहा है कि TRAI ने एक लेटर जारी किया है। लेटर में दावा किया जा रहा है कि आपके जमीन को सैटेलाइट से जांचा गया है और आपके जमीन पर सरकार 5G का टॉवर लगाना चाहती है। आप इसके लिए उचित डॉक्यूमेंट भेजें। इसके बाद TRAI के तरफ से आपको पैसा भेजा जाएगा।
PIB फैक्ट चेक (Fact Check) ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह गलत है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट (Fact Check) ने इस सूचना की पड़ताल की और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है- क्या आपके पास भी TRAI के नाम से ऐसा लेटर आया है। जिसमें 5G टॉवर लगाने के लिए परमिशन मांगा जा रहा है। यह लेटर फर्जी है। TRAI इस प्रकार का लेटर कभी नहीं भेजती है।


