Fact Check: हाल में सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि केंद्र सरकार की तरफ से वन विभाग में भर्तियां हो रही हैं। यह भी दावा किया गया कि इस पद के लिए ₹31,385 की सैलरी भी मिलेगी लेकिन इससे पहले 550 रुपये रजिस्ट्रेशन के तौर पर मांगे जा रहे हैं।
भारत सरकार के प्रेस सूचना कार्यालय (PIB) ने इस तरह की किसी भर्ती प्रक्रिया से इंकार किया है। PIB की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस मामले की पड़ताल करने के बाद कहा कि वन विभाग में प्रतिनिधि की भर्ती का दावा फर्जी है।
यह भी सामने आया है केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय (moefcc) की तरफ से ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है।


