PIB Fact Check : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में रत्नागिरी स्टेशन की छत उद्घाटन से पहले ही ढह गई।
कांग्रेस की केरल यूनिट INC Kerala के आधिकारिक ट्विटर हैन्डल (@INCKerala) से भी यह वीडियो शेयर किया है। कई यूजर इस वीडियो को शेयर करके केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
दरअसल, कोंकण रेलवे के तहत आने वाले रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण का काम चल रहा है। भारी बारिश के बीच रविवार को सीलिंग पीओपी के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त होकर गिर गए।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट (Fact Check) ने इस वीडियो की पड़ताल की है और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से गलत है।
PIB Fact Check ने Tweet कर कहा- रत्नागिरी रेलवे स्टेशन के संबंध में @INCKerala द्वारा किया गया दावा भ्रामक है।
ट्वीट में दिखाया गया वीडियो महाराष्ट्र के PWD द्वारा विकसित किए जा रहे निर्माणाधीन पार्किंग क्षेत्र का है। स्टेशन की इमारत बरकरार है और ट्रेन संचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।


