Fact Check: राष्ट्रीय विकास योजना के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट चलाई जा रही है। इस पोर्टल के जरिए कई पदों पर सरकारी नौकरी दिए जाने का वादा भी किया जा रहा है। लेकिन आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों से 1,675 रुपये भी मांगे जा रहे हैं।
यहाँ गौर करने वाली बात है कि पहली नजर में यह कोई सरकारी वेबसाइट लगती है। इसमें बाकायदा लॉगइन करने का ऑप्शन भी दिया गया है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना कार्यालय ने ऐसी किसी वेबसाइट के जरिए नौकरी दिए जाने से इनकार किया है। PIB की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने अपनी पड़ताल में इस फर्जी वेबसाइट की पोल खोल दी है।
PIB की फैक्ट चेकिंग यूनिट (PIB Fact Check) की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि यह वेबसाइट फर्जी है। इस वेबसाइट का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से कोई लेना देना नहीं है।


