PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक ईमेल वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल ई-मेल को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आपको भी ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए कोई ईमेल प्राप्त हुआ है।
PIB ने कहा कि यह ईमेल फर्जी है। आपसे वित्तीय और संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहे जाने वाले किसी भी ईमेल, लिंक, कॉल और एसएमएस का जवाब नहीं दें।


