PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार फ्री में स्मार्ट टैबलेट बांट रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB FACT CHECK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार 8वीं कक्षा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्रों को नि:शुल्क स्मार्ट टैबलेट बांट रही है। दावा किया जा रहा है कि सरकार नि:शुल्क स्मार्ट टैबलेट योजना 2024-25′ के तहत फ्री स्मार्ट टैबलेट देगी।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। केन्द्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।


