PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें HPCL एजेंसी की डीलरशिप देने का दावा किया जा रहा है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर एक लेटर जारी किया गया है। जिसमें HPCL की एलपीजी एजेंसी डीलरशिप/डिस्ट्रीब्यूटरशिप प्रदान करने का दावा कर रही है।
PIB ने आगे लिखा कि यह लेटर नकली है। प्रामाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://lpgvitarakchayan.in पर जाएं।


