PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि SBI का एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा जा रहा है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आपको भी एक मैसेज प्राप्त हुआ है। जिसमें आपसे एसबीआई पुरस्कारों को भुनाने के लिए एक एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है।
PIB ने आगे कहा कि SBI एसएमएस/व्हाट्सएप पर कभी भी लिंक या एपीके फाइल नहीं भेजती है। कभी भी अज्ञात फाइलें डाउनलोड न करें या ऐसे लिंक पर क्लिक न करें।


