PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि TRAI मोबाइल टावर लगाने के लिए 50 हजार की राशि मांग रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आपको भी TRAI के नाम से जारी हुआ कोई नोटिस मिला है। मोबाइल टावर लगाने के लिए 5,000 रुपए जमा राशि की मांग की जा रही है।
PIB ने कहा कि यह नोटिस फर्जी है। TRAI कभी भी ऐसा कोई पत्र जारी नहीं करता है।


