PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक भाषण वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने अंबेडकर पर आपत्तिजनक बयान दिया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक बयान दिया गया है।
PIB ने कहा कि यह दावा भ्रामक है। क्लिप्ड वीडियो में केन्द्रीय मंत्री के भाषण के चुनिंदा हिस्से को गलत तरीके से पेश किया गया है।


