PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट वायरल हो रहा है। जिसमें 5जी टावरों को लगाने के लिए दस्तावेज मांगे जा रहे है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वेबसाइट को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीएसएनएल से संबद्ध होने का दावा करने वाली एक फर्जी वेबसाइट 5जी टावरों की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। साथ ही यह वेबसाइट व्यक्तिगत विवरण और संपत्ति दस्तावेजों की मांग कर रही है।
PIB ने कहा कि यह वेबसाइट बीएसएनएल से संबद्धित नहीं है। बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट: http://bsnl.co.in


