PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक यूट्यूब थंबनेल वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि फ्री स्कूटी योजना के तहत केंद्र सरकार बालिकाओं को स्कूटी खरीदने के लिए 65 हजार देगी।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फ्री स्कूटी योजना के तहत केंद्र सरकार ने बालिकाओं को स्कूटी खरीदने हेतु 65,000 की धनराशि दी जाएगी।
PIB ने कहा कि यूट्यूब चैनल “sarkari suchnaa” के वीडियो थंबनेल का यह दावा फर्जी है। केन्द्रीय योजनाओं की सही जानकारी हेतु http://myscheme.gov.in से जुड़ें


