PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक शख्स ट्रेन के पहिए के एक्सेल पर बैठकर 250 किमी का सफर तय किया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक शख्स ने ट्रेन के पहिए के एक्सल पर बैठकर 250 किलोमीटर का सफर तय किया है।
PIB ने कहा कि यह दावा निराधार और भ्रामक है। ट्रेन का पहिया सेट लगातार घूमता रहता है और उस पर बैठकर यात्रा करना संभव नहीं है।


