PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार वित्तीय अनियमितता बरतने की बात कही जा रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे एक पुराने वीडियो में केंद्र सरकार पर वित्तीय अनियमितता बरतने का दावा किया गया है।
PIB ने कहा कि यह दावा भ्रामक है। कर, गैर-कर, उधार इत्यादि माध्यमों से सरकार द्वारा जुटाए गए संसाधनों को भारत की संचित निधि में जमा किया जाता है। इस निधि का उपयोग उचित बजटीय आवंटन के माध्यम से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के वित्तपोषण हेतु किया जाता है। वास्तव में कोविड कालखंड के दौरान केंद्र सरकार के राजकोषीय संसाधनों के प्रबंधन को विश्व स्तर पर सराहा गया है।


