PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि TRAI 5G मोबाइल टावर लगाने के लिए अनुमति मांग रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल लेटर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर TRAI का एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें 5G मोबाइल टावर स्थापित करने की अनुमति मांगी गई है।
PIB ने इस पत्र को फर्जी बताया है। TRAI कभी भी ऐसा कोई पत्र जारी नहीं करता है।


