PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत आजादी का 75वां उत्सव मना रहा है। इसलिए 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अब टैक्स नहीं देना पड़ेगा। PIB ने कहा कि यह मैसेज फर्जी है।


