PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार नया टैक्स कोड लॉन्च करने वाली है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक ब्लॉगस्पॉट का न्यूज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने एक नया टैक्स कोड 2025 लॉन्च किया है। साथ ही इस ब्लॉगस्पॉट में नया टैक्स कोड के प्रावधानों का और विवरण दिया है।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। प्रत्यक्ष कर संहिता 2025 पर काम अभी भी चल रहा है और अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है।


