PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने नए संचार नियम के तहत फोन कॉल की निगरानी रखी जाएगी।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने अब ‘नए संचार नियम’ के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल की निगरानी रखी जाएगी।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ने ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया है। ऐसे किसी भी फर्जी सूचना को फॉरवर्ड ना करें।


