PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में भर्ती निकली है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सेंट्रल रूरल अर्बन एंप्लॉयमेंट कॉर्पोरेशन (सीआरयूईसी) द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर और आयुष्मान मित्र के पदों पर भर्ती की जा रही है।
PIB ने कहा कि भारत सरकार ने ऐसी कोई भर्ती नहीं निकाली है।


