PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार मुफ्त में लैपटॉप बांट रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज एक लिंक के साथ प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान कर रही है।
PIB ने कहा कि यह मैसेज फर्जी है। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा आधिकारिक स्रोतों के माध्यम से जानकारी सत्यापित करें।


