PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक थंबनेल वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार छात्राओं को फ्री में स्कूटी बांट रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूट्यूब चैनल “gyan mandir officials” के वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार “फ्री स्कूटी योजना” के तहत बालिकाओं को स्कूटी खरीदने के लिए 95,000 रुपए देगी।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी हेतु http://myscheme.gov.in से चेक करें।


