PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक यूट्यूब थंबनेल वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बिजली बिल माफ कर रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यू-ट्यूब चैनल “abdul kalam7611” के वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है। दावे में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने “बिजली बिल माफी योजना” के तहत सभी लोगों का पूरा बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। सतर्क रहें। ऐसे लुभावने दावों के झांसे में नहीं आएं।


