PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें नौकरी देने का दावा किया जा रहा है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि Labour Ministry रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। यह विज्ञापन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से संबद्ध नहीं है।


