PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर इंडिया पोस्ट का एक लकी ड्रा वाला मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडियापोस्ट ऑफिस लोगों को मुफ्त में उपहार दे रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB FACT CHECK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इंडियापोस्ट ऑफिस का एक फर्जी लकी ड्रा के नाम पर लोगों को मुफ्त उपहार देकर उनकी निजी जानकारी उपलब्ध कराने का लालच दिया जा रहा है।
PIB ने आगे लिखा कि यह एक घोटाला है और इसका इंडिया पोस्ट से कोई संबंध नहीं है। ऐसे किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।


